Skip to main content
Increase Font Size Default Font Decrease Font Size Print this page
Language   English
  • अपना विजिट प्लान करें
  • भीतर क्या है
  • एफएक्यू
  • फोटो गैलरी
  • संपर्क करें
banner
banner
banner
banner
banner
banner
banner
banner
हमारे बारे में
कोलकाता में स्थित, दि रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया म्यूजियम में आपका स्वागत है। म्यूजियम आपको मज़ेदार और संवादमूलक (इंटरैक्टिव) तरीके से एक ऐसे विशिष्ट अनुभव में ले जाएगा, जो पैसे , अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका और इसमें आपकी भूमिका की व्याख्या करता है।

आप यह भी पता लगा सकते हैं कि सदियों से पैसा कैसे विकसित हुआ है, सोना कैसे और क्यों अभी भी हमारे समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है और साथ ही आरबीआई की उत्पत्ति के बारे में भी बताता है। म्यूजियम में 7 फीट का ‘याप’ स्टोन, सोने के खनन पर एक इंटरैक्टिव प्रदर्शनीय वस्तु, 12 फीट ऊंची मूर्तिकला और बहुत कुछ है।

आप इस विवरणिका में ‘दि आरबीआई म्यूजियम’ के बारे में अधिक जानकारी यहां प्राप्त कर सकते हैं और प्रदर्शनीय वस्तु का पूर्वावलोकन कर सकते हैं। आप हैंड्स –ऑन द्वारा प्रदर्शनीय वस्तु के माध्यम से इंटरैक्टिव प्रदर्शन, खेल, मूर्तियां और वीडियो के माध्यम से सजीव होकर शामिल हो सकते हैं।
म्यूजियम का भ्रमण करना

प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं है। आप सीधे जा सकते हैं और यदि आप समूह में आना चाहे , तो आप अपने विजिट को पहले से बुक कर सकते हैं।

फोटो खींचने की अनुमति है लेकिन वीडियो रिकॉर्डिंग की अनुमति नहीं है। दि आरबीआई म्यूजियम में सभी को प्रवेश उपलब्ध है।
पता: 8, काउंसिल हाउस स्ट्रीट
लाल दिघी, बीबीडी बाग, कोलकाता, पश्चिम बंगाल 700001

खुलने का समय

राष्ट्रीय अवकाशों ( 26 जनवरी, 15 अगस्त, और 2 अक्तूबर) को छोड़कर मंगलवार से रविवार सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक।

स्मारिका दुकान

इससे पहले कि आप बाहर निकले, म्यूजियम की उपहार दुकान में रुकें और अपने लिए हमारे कुछ मानार्थ आर्थिक शिक्षा संसाधनों और व्यावसायिक प्रकाशनों को लें, और हमारी कई उपहार-योग्य वस्तुओं को खरीदें। दुकान में म्यूजियम लोगो वाली कई वस्तुएं बेची जाती है जो श्रेडेड करेंसी और सिक्कों से बनी हैं।

यह राष्ट्रीय अवकाश को छोड़कर( 26 जनवरी,15 अगस्त,और 2 अक्तूबर), मंगलवार से रविवार तक पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक खुली रहती है।

यदि आप भूखे हैं,तो कैफेटेरिया में तुरंत कुछ खा लीजिए।
आनंद मनाइएं।

उपलब्धता: आरबीआई म्यूजियम में व्हील चेयर उपलब्ध है। उपलब्धता के आधार पर, व्हील चेयर को अनुरोध पर उपलब्ध कराया जा सकता है।

© Reserve Bank of India. All Rights Reserved

  • Disclaimer